फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के बलियाखेड़ी में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कम दी और रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रेन यार्ड से गुजर रही थी और रफ्तार भी कम थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हरिद्वार से पुरी जा रही कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह बलियाखेड़ी यार्ड से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को तेज झटका लगा। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। धीमी गति से ट्रेन गुजारी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर रेल संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर रुड़की के पीडब्ल्यूआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत की। एक घंटे बाद दस बजे ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें