फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयातनगर के कैली पतरासी में हादसा-धमाके साथ मेंथा की टंकी फटी, किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के कैली पतरासी गांव में सोमवार को अचानक मेंथा की पेराई करने वाली एक टंकी धमाके के साथ फट गई। टंकी पर काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई जबकि टंकी मालिक जो मेंथा किसान भी है, किसान घायल हो गया। उसे आनन-फानन में संभल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है। हादसे की खबर पुलिस प्रशासन को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नई फसल के मेंथा की पेराई करके तेल निकालने का अब शुरू हो रहा है। इसी क्रम में कैली पतरासी गांव में मेंथा की पत्तियों से तेल निकालने के लिए मशीन चालू की गई थी। इसमें सोमवार को सुबह पेराई के लिए मेंथा की पत्तियां भरी गईं। लेकिन अचानक टंकी फटी और उसका ढक्कन दूर जा गिरा। इस हादसे में एक किसान घायल हो गया। जबकि मौके पर अफरातफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। जो काम कर रहे थे वे स्तब्ध रह गए। धमाके के बाद घायल किसान वीरपाल को लेकर गांव के लोग संभल में निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें