फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में यात्री बेहाल, ट्रेनों के एसी दे रहे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी में ट्रेनों के एसी और पंखे जवाब देने लगे हैं। यात्रियों को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। डीआरएम मुरादाबाद के ट्विटर हैंडल पर बोगियों के एसी और पंखे खराब होने के मामलों की भरमार है।
विज्ञापन

चार्टर्ड एकाउंटेंट सुशील कुमार सिंह ने ट्वीट किया है कि ट्रेन 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी के एसी बोगी में कूलिंग नहीं है। पांच घंटे से यात्री परेशान हो रहे हैं। आशंका जताई कि एसी खराब है। अटेंडेंट यात्रियों को सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसी प्रकार नीलेश वर्मा ने देहरादून से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन 14318 के बारे में लिखा कि एसी प्रथम श्रेणी की तीन सीट उनके पास है। लेकिन एसी और पंखे नहीं चल रहे हैं। उनके साथ सीनियर सिटीजन और महिला है। टीटीई कुछ करने की स्थिति में नहीं है। यह उदाहरण गर्मी के दिनों में यात्रियों की परेशानी की सिर्फ नजीर भर हैं।

कूलिंग पहले कम हुई, फिर उठा धुआं
मुरादाबाद। कंकाठेर के स्टेशन मास्टर के मुताबिक रविवार सुबह 8:53 बजे दिल्ली टनकपुर 14556 के एसी कोच नंबर 98055 से धुआं उठने की जानकारी दी गई। ट्रेन को गजरौला में रोका गया। तकनीकी टीम ने द्वितीय श्रेणी की बोगी की बारीकी से जांच की। इसमें सामने आया कि बोगी के डायनामो बेल्ट में समस्या आई थी। बेल्ट को बदलने के बाद ट्रेन से धुआं उठना बंद हो सका। इसके बाद डाउन लाइन की ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यहां यात्रियों ने बताया कि एसी कुलिंग भी कम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें