फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों की अविरल धारा ने श्रोताओं के दिलों को छुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सुर लहरी पर इतराती भजनों की अविरल धारा के बहते ही श्रोताओं के हृदय में प्रभु की मनमोहक तस्वीर खुद ब खुद बन गई। हाथ जोड़कर देर रात तक तमस को खत्म करने वाली भक्ति की रोशनी ने श्रोताओं को प्रकाशित कर दिया। जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी समिति के तत्वावधान में जिगर मंच पर आयोजित भजन संध्या में मेरठ संस्कार भारती के कलाकारों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

प्रसंग प्रस्तुति के दौरान श्रीरामचंद्र के श्रीलंका पर चढ़ाई के लिए सागर पर सेतु निर्माण कराने का प्रसंग आया तो श्रोताओं का कौतूहल बढ़ता नजर आया। इस प्रसंग में कैसे एक गिलहरी सेवादार बनने को उत्सुक नजर आती है। कैसे भगवान का स्नेह गिलहरी पर बरसती है। भजन के रूप में इसकी प्रस्तुति ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया।
कलाकार अमित शर्मा ने गणेश वंदना ‘गणपति गणेश मनाइए मेरे देवा’ से मंच को भक्तिमय कर दिया। महिला कलाकार वंदना राही ने सरस्वती वंदना ‘ऐसा वरदान दो शारदा’ में सुरों की लहरी ऐसी बिखेरी की लोग मंत्रमुग्ध होकर भक्तिरस देर रात तक लेते रहे। राजकुमार गोस्वामी ने ‘हे शम्भू बाबा.. ऐसी सुबह न आए, आए न ऐसी शाम’ भजन गाकर मंच पर तालियां बटोर ली। इसके बाद देर रात तक भोले बाबा, श्री कृ ष्ण और राधा और हनुमान जी की महिमा का वर्णन भजनों की सुर लहरी पर किया गया। आयोजन में की बोर्ड पर मिंटू सिंह, ढोलक पर संजय, तबले पर अंकित गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें