फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार से आ रहीं ईद की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक महीने की इबादत, रोजों का तोहफा, मोहब्बत की खुशबू, मुस्कराहटों का मौसम यही माहौल है ईद के जश्न का। इतनी ढेर सारी खूबियां और अपनों की मोहब्बत सात समंदर पार से लोगों को अपने वतन खींचकर ला रही है। सऊदी अरब, दुबई, अमेरिका, जर्मनी में कार्यरत लोग त्योहार मनाने के लिए शहर आ रहे हैं। जो लोग नहीं आ पा रहे हैं, वह त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए रुपये भेज रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगार और काम की तलाश में सात समंदर पार रह रहे लोगों को भी ईद ने अपनों और अपने वतन की याद दिला दी। पीतल नगरी निवासी राशिद सिद्दीकी ने बताया कि उसका पालन-पोषण उनके चाचा ने किया है। करीब छह महीने पहले वह काम के सिलसिले में अमेरिका गए थे। पत्नी भी साथ हैं, लेकिन बिना चाचा के परिवार के सब कुछ अधूरा है। इसलिए त्योहार को मिलजुलकर मनाने के लिए वह ईद से एक दिन पहले मुरादाबाद आ जाएंगे। कटघर निवासी शावेज खां ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद आलम दो साल के वीजा पर सऊदी अरब गया है। पिछली ईद उसके बिना मनाई थी। इसलिए उसे इस बार ईद साथ मनाने के लिए कहा तो वह छुट्टी लेकर आ रहा है। उसके पसंद के व्यंजन बनेंगे। वह सभी के लिए तोहफे लेकर आ रहा है। वहीं, सीनियर पोस्टर मास्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मई माह में विदेशों से दो लाख 57 हजार रुपये आए हैं। सबसे ज्यादा यूके से रुपये आए हैं। सऊदी अरब से भी लोगों ने अपनों के लिए रुपये भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें