मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गजरौला और मंडी धनौरा के बीच शुक्रवार सुबह वाहन की टक्कर से बूम टूट कर ओएचई तार से टकरा गया। जिससे ओएचई तार टूट गया। गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद रेलवे संचालन बंद करा दिया गया। इस हादसे के वजह से काकाठेर और काफूरपुर के बीच ओएचई सप्लाई बंद रही। जिससे पांच ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया।
गजरौला और मंडी धनौरा के बीच रेलवे क्रासिंग संख्या वन बी है। शुक्रवार सुबह गेट मैन ने गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन गुजारने के लिए फाटक बंद किया। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन आ गया। वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट कर ओएचई तार से टकराया गया। जिससे तार टूट गया। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन रोक दी गई। लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी रोक दी गई। यहां ओएचई लाइन ठीक करने के लिए काकरठेर और काफूरपुर के बीच भी ओएचई सप्लाई बंद कर दी गई। यहां दिल्ली से टनकपुर के बीच चलने वाली बरेली एक्सप्रेस, दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर और एक मालगाड़ी बीच में ही रोक दी गई थी। ओएचई ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।