फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेश मामूली बढ़त के बाद पिछड़ते चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के नतीजों में भले ही मोदी लहर नजर आई हो लेकिन मुरादाबाद संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार सिंह सिर्फ पहले चरण से ही पिछड़ते चले गए। तीसरे चक्र में उन्होंने 239 वोटों की मामूली बढ़त बनाई लेकिन पांचवें राउंड तक वह 25 हजार वोटों से पिछड़ चुके थे। डा. हसन की यह लीड फिर राउंड दर राउंड बढ़ती ही चली गई।
विज्ञापन

एसटी हसन ने चौथे राउंड में 8654 वोट की बढ़त बनाई। यह पांचवें राउंड में सीधे 25073 वोट पर पहुंच गई। छठवें और सातवें राउंड में यह खाई बढ़कर 30718 वोट और 35574 वोट की हो गई। 12वें राउंड तक एसटी हसन 71562 वोट की लीड ले चुके थे। सर्वेश कुमार सिंह ने 13 और 14 वां राउंड में थोड़ा अंतर थामने की कोशिश की। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच वोटों का अंतर 68555 रहा। लेकिन 22वें राउंड तक यह अंतर बढ़कर एक लाख को पार कर गया। इतने बड़े अंतर को पाटना नामुमकिन था। ऐसे में शुरू में किसी चमत्कार की आस पाले भाजपाइयों ने भी 22 वें रांउड के बाद उम्मीद छोड़ दी। मायूस भाजपाई मतगणना स्थल से जाने लगे। अंतिम यानी 35 वें चक्र में एसटी हसन 97878 वोट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें