फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़े और सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मई माह के अंतिम सप्ताह में गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। सुबह से ही सूरज की तपिश और लू के थपेड़े तापमान को बढ़ा रहे हैं। इसकी वजह से जनजीवन बेहाल है। कूलर और पंखा की हवा भी गर्म होने लगी है। दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। 28 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बुधवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। वहीं गुरुवार रात आई आधी से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

पिछले चार-पांच दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ता ही जा रहा है। लगातार बारिश की उम्मीद भी धूमिल हो रही है। गुरुवार को स्थानीय प्रभाव की वजह से बादल छाने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी प्रभावहीन हो गई। इसकी वजह से रात और दिन का तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह के समय से ही धूप की तपिश को झेलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर के समय कालोनियों सन्नाटा रहा, जबकि मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों में भी राहगीरों की आवाजाही मतगणना और भीषण गर्मी की वजह से बहुत कम रही। स्थिति यह रही कि सूती कपड़ों से पूरा शरीर ढंका होने के बावजूद लू के थपेड़े बदन को झुलसा रहे थे। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि स्थानीय प्रभाव की वजह से गुरुवार को हल्के बादल, बूंदाबांदी और आंधी आने का अनुमान था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। अब आगामी दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश के आसार न होने की वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें