फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 41 पार, गर्मी से मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम साफ होते ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया है। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही जनजीवन बेहाल होने लगा है। दिन की गर्मी से अब रात में भी राहत नहीं मिल रही है। रात में भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में यह गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में .2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही मौसम साफ होने की वजह से चटख धूप खिलने लगती है। दोपहर में स्थिति और भयावह हो रही है। छाता लगाने और सूती कपड़े से शरीर ढका होने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को तो तापमान बढ़ने का असर पंखे और कूलर पर भी हुआ। इनकी हवा भी गर्म महसूस हुई। दोपहर के समय गली-मोहल्लों के साथ सड़कों पर भी सन्नाटा होने लगा। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ नजर आई। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 43 प्रतिशत थी, जो शाम को घटकर 27 प्रतिशत रह गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी के साथ वातावरण में नमी में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें