फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र 121 लेकर आईं 155 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए जिले में निर्धारित केंद्रों से अधिक आपत्तियां आईं हैं। जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 121 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि आपत्तियों की संख्या 155 है। सबसे अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर बनाने की है। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति नौ फरवरी तक आपत्तियाें को निस्तारित करेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से जिले के लिए 121 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 87 और इंटरमीडिएट के 34 केंद्र शामिल हैं। सबसे अधिक 64 वित्तविहीन कालेज को सेंटर बनाया गया है। इन सेंटरों को लेकर 155 आपत्तियां दर्ज कराईं जा चुकीं हैं। इन आपत्तियों में सबसे अधिक संबंधित स्कूल से परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होनी है। इसके अलावा केंद्रों में सीटों की क्षमता से अधिक बच्चों की बच्चों की संख्या निर्धारित करने की भी आपत्ति दर्ज कराईं गईं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण शासन स्तर से किया गया है। आपत्तियां आईं हैं। समिति इसका का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

कहां कितने केंद्र बनाए गए
केंद्र-------हाईस्कूल--इंटर
मुरादाबाद नगर--22----07
मुरादाबाद ग्रामीण-06----03
मूंढापांडे------08----04
भगतपुर टांडा---10----01
ठाकुरद्वारा-----13----02
डिलारी-------08----04
बिलारी-------05----01
छजलैट------08----04
कुंदरकी------06----04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें