फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन लाइन शापिंग से खुदरा व्यापार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में ऑनलाइन शापिंग से देश के खुदरा व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव पर चिंता जताई गई। सभी ने एकजुट होकर आनलाइन शापिंग का विरोध किए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

संरक्षक राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि त्योहार के मौकों पर ऑनलाइन शांपिग का कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना हुआ है। यह देश के खुदरा व्यापार के लिए खतरे की घंटी है। इसका मुकाबला संगठित रहकर ही किया जा सकता है। उन्होंने देश के खुदरा व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार से ऑनलाइन शापिंग पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग की। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से देश हित में आनलाइन शापिंग का बहिष्कार का निर्णय लिया। संरक्षक प्रेम ग्रोवर ने कहा कि शीघ्र ही डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी आन लाइन शापिंग के खिलाफ संगठित होने की अपील की। बैठक में विपिन मल्होत्रा, दीपक गर्ग, पलाश मित्तल, अमित मित्तल, राजेश अरोरा, दीपक कुमार, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, महेंद्र बजाज, सिमरजीत सिंह, अब्दुल खालिद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दीपक अग्रवाल ने की तथा संचालन रवि वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें