फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गान प्रतियोगिता में मंतशा नाज रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एनकेबीएमजी कालेज में सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें एकल व समूह गान प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकल गान में मंतशा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की सदस्या मोनिका अग्रवाल, अपूर्वा अग्रवाल, प्राचार्य डा. रंजना अग्रवाल, डा. अनीता जान, डा. संगीता गोयल, डा. सोनिया बिंद्रा, डा. रोली कनोजिया ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता एकल व समूह गान दो चरणों में कराई गई। एकल गान प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की मंतशा नाज ने ओम नमो शिवाय गीत प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की अक्षी ने मिल गई, आज आसमां से गीत सुनाकर द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की मंदीप कौर ने सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि समूह गान प्रतियोगिता में रिया सिंह, मंतशा, शैली राठौर, अनु यादव, सपना व भावना की टीम ने प्रभु कर सकना तो गीत सुनाकर प्रथम, तनिष्का, साक्षी, सुजेता, प्रज्ञा, प्रगति, अंशिका की टीम ने बापू तो सेहत के लिए हानिकारक है गीत की प्रस्तुति कर दूसरा तथा शुभाजंलि, वीना, कीर्ति, श्रद्घा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अनुपम गुप्ता व वैभव गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें