फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने धूमधाम से मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। आयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेते हुए हिंदू संगठनों ने धूमधाम से शौर्य दिवस मनाया। पदयात्रा कर 09 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। गुरुवार को पदयात्रा का शुभारंभ इसलामनगर चौराहे से किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पदयात्रा ब्रह्म बाजार, गोलागंज, नारायनटोला, आर्य समाज रोड, काठ बाजार, बर्तन बाजार, पुराना डाकखाना रोड होते हुए बड़ा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके बाद बड़ा मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्य महाआरती की गई।
आरएसएस के जिला प्रचारक सचिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत संभव जैन, कमल कुमार कमल, मनोज गुप्ता, सतीश चंद्र शर्मा, मुकेश गुप्ता, पंकज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें