फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरुकता रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में फील्ड आउटरीच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से स्वच्छता पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। बुधवार को पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में छात्र-छात्राएं स्वच्छता के स्लोग्न लेकर चल रहे थे। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस बीच पालिकाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा के तहत लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी तथा सभी को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी उदयभान सिंह समेत प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य परवेंद्र कुमार, जगभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें