फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पदयात्रा कर किया मोहल्ले के लोगों से संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कमल संदेश पदयात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वार्ड दो व 22 में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी। गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता व पदाधिकरियों ने सेमरटोला व गोपाल मोहल्ला में जनसंपर्क किया। इस दौरान योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से फीड बैक लिया गया। साथ ही वंचित पात्र लोगों की सूची मांगी गई।
पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ पार्टी जनों द्वारा बूथ समितियों का सत्यापन करते हुुए अन्य पाटियों के बूथ स्तरीय लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा की विचारधारा से अवगत कराया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जुनावई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधान सभा संयोजक की निगरानी में भौना नगला गांव में पद यात्रा निकालने के साथ ही जनता को सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर पद यात्रा पूरे गांव में घूमने के बाद शाम को समाप्त हो गई।
विधानसभा क्षेत्र संयोजक महेंद्र सिंह यादव की निगरानी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक टोली बनाकर गुन्नौर विधान सभा के गांव भौनानगला में रविवार को पद यात्रा को निकाल कर लोगों से संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
उन्होंने शौचालय एवं आवास पात्र लाभार्थी से भी संपर्क कर सरकार के द्वारा दिए गए फायदे बताते हुए कार्य का फीड बैक को भी लिया। यात्रा पूरे गांव में घूमने के बाद शाम को समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें