फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरु हुई जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम कालेज के मैदान पर जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व बेसिक शिक्षक अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ किया गया। जिसमें प्राथमिक बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में दुर्वेश कुुमार ने, 200 मीटर दौड़ में आकाश, 400 मीटर व लंबी कूद में रविकुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ करिश्मा मलिक ने, 100 व 200 मीटर में राजवती, 400 मीटर में ममता कुुमारी, लंबी कूद में विनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि उच्च प्राथमिक बालक वर्ग 100 दौड़ में शाने आलम, 400 मीटर दौड़ मेें फैसल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुशीला, 200 मीटर रुपवती, 400 मीटर मं नूरबानो, लंबी कूद में रेशमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें