फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को मिला व्यापारी पद्मश्री, व्यापारी भूषण सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने रजत जयंती वर्ष पर साहू झुन्नी लाल धर्मशाला में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में व्यापार जगत की कई हस्तियों को और अधिक ऊर्जा प्रदान करने के लिए व्यापारी पद्मश्री व व्यापारी भूषण उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

आशुतोष मिश्रा, प्रेम ग्रोवर, सत्यपाल गुप्ता, प्रवीन कुमार, संगीता भार्गव आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों के स्वागत गीत के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि संगठन की स्थापना वर्ष 1993 संदीप बंसल ने की थी। आज 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।
व्यापारी देश व विदेश की शक्ति ही नहीं बल्कि महाशक्ति है। राजनीति से लेकर धर्म क्षेत्र तक कोई भी कार्य बिना व्यापारी के सहयोग पूरा नहीं हो सकता है। जिलाध्यक्ष (युवा) आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जो सरकारें व्यापारियों को साथ लेकर नहीं चलती, उनका भविष्य नहीं होता।
विज्ञापन

व्यापारी आज भी नोटबंदी से उभर नहीं पाया है। जिलाध्यक्ष (महिला) संगीता भार्गव ने कहा कि आज महिलाएं भी व्यापारिक क्षेत्र में तेजी के साथ उतर रही हैं। सरकारों को महिला व्यापारियों के लिए ठोस सहयोगात्मक नीति घोषित करनी चाहिए।
संगठन मंत्री सत्यपाल गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, शाह आलम मंसूरी, सुशील कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह में व्यापारियों के साथ-साथ कई सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ डा. केके सरोज, डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) सर्वेश कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर आरएस मिश्रा, अनुराग भार्गव, सुभाष चंद्र पाल, वसीम अख्तर, फूल प्रकाश वार्ष्णेय, अशोक बजाज, अनुज कुमार, राजू चड्ढा, संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आशुतोष मिश्रा ने की तथा संचालन प्रभात कृष्णा व संगीता भार्गव ने किया।

इन्हीं मिला व्यापारी पद्मश्री सम्मान
व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए परमेश्वर लाल सैनी, पवन कुमार, नीरज चौधरी, गौरव अग्रवाल, ग्रीश कुमार गुप्ता, किशोर बजाज, सुनील खुराना, ओमशंकर रस्तोगी, नीरज अरोरा, विभोर मित्तल, विनीत गर्ग, देवेंद्र कुुमार, उमैर शम्सी, नरेंद्र कुमार, ओमशंकर, शुभम अग्रवाल, मुदित गर्ग, साजिद सैफी, राजकुमार सर्राफ, दीपक कुमार को व्यापारी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इन्हें मिली व्यापारी भूषण की उपाधि
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वार्षिक व्यापारी समारोह में अनुराग भार्गव, संगीता भार्गव, शाह आलम मंसूरी, सुभाष चंद्र पाल, अनुज वार्ष्णेय, अशोक बजाज, राजू चड्ढ़ा, संजीव रिंकू, प्रहलाद लोधी, मेहताब शम्सी, वसीम अख्तर, विमल कुमार, प्रभात कृष्णा, विपिन आहूजा समेत 42 व्यापारियों को व्यापारी भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें