फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी आवास व कार्यालयों में दुरुस्त होगी अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने जिला प्रशासन को दिए सख्त निर्देश, स्थानीय अग्नि शमन विभाग ने कवायद शुरू
विज्ञापन

चंदौसी। सरकारी कार्यालयों व आवासों में शासन ने अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। इन भवनों में रहने वाले व कार्य करने वालों को अग्निशमन संबंधी जानकारी देने को कहा गया है। यह प्रक्रिया वर्ष में तीन-चार बार हो जानी चाहिए। इसके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।
अक्सर देखा गया है कि सरकारी आवास कई मंजिल के होते है। महानगरों में सरकारी कार्यालय भी बहुमंजिला होते है, लेकिन इनमें आग बुझाने की समुचित व्यवस्था नहीं होती है।
विज्ञापन

अधिकारी व कर्मचारी भी इस ओर से लापरवाही बरतते हैं जिसका नतीजा यह होता है कि सरकारी कार्यालयों में प्रमुख अभिलेख व फाइलें आग की भेंट चढ़ जाती हैं। इससे काफी नुकसान होता है लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा, क्योंकि शासन ने एक नई कवायद शुरू की है।
पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन) ने मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सरकारी आवास व कार्यालय में नियमानुसार अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था करना जरूरी है। क्योंकि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सरकारी कार्यालयों व आवासों में लापरवाही बरती जा रही है।
अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता व उनके संचालन के लिए प्रशिक्षित अधिकारी द्वारा निरीक्षण कराया जाए। साथ ही भवनों के शुरू में दो वर्ष में तीन माह में एक बार और बाद में प्रत्येक छह माह में भवन में रहने वाले अथवा कार्य करने वालों के द्वारा फायर ड्रिल कराई जाए।
इसके अलावा महत्वपूर्ण निजी भवन व अस्पताल में फायर सेफ्टी आफीसर की तैनाती कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद अग्नि शमन विभाग हरकत में आ गया है और उसने सरकारी कार्यालयों व आवासों को निरीक्षण करना शुरू कर दिया।

तहसील परिसर में पूरी नहीं मिली व्यवस्थाएं
चंदौसी। शासन के आदेश के बाद अग्निशमन विभाग ने इस को गंभीरता से लिया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संभल प्रताप सिंह ने तहसील परिसर 21 नवंबर को तहसील परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अग्निशमन सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में खामी देखने को मिली। तहसील परिसर में दस फायर एक्सटिंग्यूशर लगे हैं जिसमें सात तो काम कर रहे, जबकि तीन बंद पड़े है। इसके अलावा तहसील परिसर में प्रत्येक फ्लोर पर हौजरील सिस्टम, डाउन कमर सिस्टम, फायर अलार्म सिस्टम, पांच हजार लीटर का टेरिस टैंक, 450 एलपीएम का टेरिस पंप, बाहर निकलने के रास्तों पर एक्जिट साइन बोर्ड व महत्वपूर्ण सेवाओं की नंबरों की सूची का अभाव देेखने को मिला। अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर इन अधूरी व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें