फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था का उद्देश्य गरीब व शोषित को न्याय दिलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा प्रहरी के नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को रविवार को कैंप कार्यालय पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गरीब व शोषित को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नकुल वार्ष्णेय और जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना वार्ष्णेय के उनकी कार्यकारिणी के साथ कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई।
इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ब्रजेश सिंह चौहान ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं मानवाधिकार संरक्षण दोनों की पुलिस के प्रमुख दायित्व हैं। इसका निर्वहन करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नकुल वार्ष्णेय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक गरीब व शोषित व्यक्ति को न्याय दिलाना है। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कल्पना वार्ष्णेय ने कहा कि संगठन महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार एवं घरेेलू हिंसा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें