फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक ईओ को नरौली नगर पंचायत में बैठाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण पर नरौली का अतिरिक्त चार्ज है। इसी लिए वह नरौली नगर पंचायत लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रही है। नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी से ईओ को सप्ताह में तीन दिन नगर पंचायत कार्यालय में बैठाने के मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरौली के सभासदों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि कस्बे की जनता ने इसलिए उन्हें सभासद चुना कि वह विकास कार्य कराएं लेकिन अधिशासी अधिकारी चंदौसी पर यहां का अतिरिक्त चार्ज है। इसलिए वह नगर पंचायत के लिए समय नहीं दे पा रही है। इसी लिए लोगों व उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नरौली के विकास कार्य भी ठप बने हुए है। सभासदों का कहना है कि जब से उन्होंने नगर पंचायत का चार्ज संभाला है। एक दिन भी उन्होंने नगर पंचायत को समय नहीं दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि अधिशासी अधिकारी का सप्ताह में तीन दिन नगर पंचायत नरौली में बैठाया जाए जिससे नरौली के विकास कार्य हो सके। मांग करने वालों में धनदेई, मुहम्मद राशिद, शमा परवीन, नूतन कुमार, मुहम्मद जीशान, मेहनाज, गुड्डो, शहनाज बेगम, धर्मपाल, रामगोपाल, गुलाब वती, फहीम अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन












तीन दिन तक ईओ को नरौली नगर पंचायत में बैठाया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें