फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली किसान महापंचायत में भाकियू (अअ) भी करेगी सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संसद में किसान हितों पर विशेष चर्चा, कर्जमुक्त किसान और घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलोत्पादन को खरीदे जाने आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर दिल्ली में 28 व 29 नवंबर को राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रीय किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (अअ) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू (अअ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया कि अब बहुत हो गया, संसद में किसान हितों पर विशेष चर्चा करनी ही होगी। उस दिन सिर्फ और सिर्फ किसानों की दुर्दशा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर ही संसद में रखे जाएं, ऐसी मांग के साथ-साथ देश के किसानों को कर्जमुक्त करने, जो न्यूनतम समर्थम मूल्य घोषित किया गया है, उस पर फसल खरीदने, बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने आदि कई प्रमुख मुद्दों को लेकर देशभर के करीब साठ किसान संगठनों की सहभागिता वाली राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति के बैनर तले 28 व 29 नवंबर को राष्ट्रीय किसान महापंचायत प्रस्तावित है। इसमें वीएम सिंह, मेधा पाटेकर, योगेंद्र यादव, सुनील, जगमोहन सिंह, अन्नान मौला आदि देश के बड़े किसान नेता शामिल हो रहे हैं। जिसमें 29 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन (अअ) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली जाकर सहभागिता करेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें