फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित किया। विवाह में मिले दहेज से असंतुष्ट ससुरालियों ने कुछ दिन बाद कार और 5 लाख रुपये की मांग की। मांग के लिए दबाव बनाने के लिए विवाहिता का मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगे। आरोप है कि उसे भूखा-प्यासा रखा गया।
विज्ञापन

मायके पहुंची विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दढ़ियाल एहतमाली निवासी ने अपनी पुत्री का विवाह 19 दिसंबर 2016 को स्वार क्षेत्र के धनोरा गांव इस्लामनगर के एक युवक से किया था। विवाह के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। कुछ समय बीतने पर आरोपी ससुरालियों ने 5 लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे।
ससुराल वाले विवाहिता पर दबाव बनाने लगे। गर्भवती हुई पीड़िता पर दबाव बनाने के उद्देश्य से दवाई खिलाकर गर्भपात करने का प्रयास किया गया। वह उनके इरादे भांपकर अपने मायके आ गई। जिसके बाद ससुरालियों ने मायके आकर बातचीत के बहाने पीड़िता से मारपीट की। जिससे उसका गर्भपात होगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें