बहजोई। इंटरमीडिएट कालेज बहजोई में मंगलवार को जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 09 से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में निर्धारित निर्णायक मंडल की ओर से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को सात हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।