मिलक। प्रथमा बैंक शाखा विक्रमपुर के खिलाफ भाकियू का बेमियादी धरना जारी है। इस दौरान भाकियू ने प्रबंधक को हटाने की मांग दोहराई गई।
कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में प्रथमा बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
धरने से खफा बैंक शाखा के प्रबंधक ने मंडल प्रवक्ता आदेश शंखधार और जिला सचिव वीरेश कुमार शर्मा समेत 27 के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन भाकियू कार्यकर्ता प्रथमा बैंक शाखा विक्रमपुर के सामने डेरा डाले हुए हैं। धरने पर बैठे लोग अपनी मांगों के समर्थन पर अड़े हैं।
उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग दोहराई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। धरने पर शराफत हुसैन, पप्पू यादव, यशपाल, पूरन लाल, प्रेमराज मोर्य आदि शामिल रहे।