टांडा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टांडा वार्ड-7 के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने लोगों को जगह-जगह रुककर स्वच्छता का महत्व बताया।
नगर के वार्ड संख्या सात स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ रामपुर, सुंदर रामपुर के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
रैली में छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों ने लोगों को खुले में शौच न करने और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में भी लोगों को बताया। स्वच्छता रैली संपन्न होने के बाद अध्यापक ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया।
उन्होंने विद्यार्थियाें को संबोधित कर कहा कि अगर बच्चे बाल्यकाल से स्वस्थ होंगे तभी देश का भविष्य सुरक्षित हो पाएगा। दैनिक जीवन में व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं ताकि बीमारियों से बच सकें। इस अवसर पर रशाना वारिस, मोहम्मद सईद, सागर आदि अध्यापक मौजूद रहे।