मिलक। सड़क सुरक्षा को हाईवे पर बच्चों ने बैंडबाजों के साथ मार्च किया और जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया। नगर में गुरुवार को सीओ नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली ब्लाक परिसर के पास से उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्री वास्तव और सीओ नरेंद्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना गई। स्कूली बच्चे मार्च करते हुए बैंडबाजों के साथ और भागड़ा करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे।
रैली में शामिल बच्चों के हाथ में स्लोगन लिखी तख्तिया थीं। रैली हाईवे पर नवदिया मोड तक पहुंची और दोबारा तीन बत्ती चैराहे पर पहुंचकर संपन्न हो गई। इससे पहले श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, हैरीटेज चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक किए।
रैली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज समेत कई स्कूल शामिल हुए। जागरूकता रैली में यातायात पुलिस ने भी भाग लिया और सुरक्षा के टिप्स दिए। यातायात के नियमों का पालन करने, हेल्मेट लगाने, वेल्ट सीट पहचने और गति पर काबू करने को जागरूक किया।प्रधानाचार्य रेनू यादव, सुरेंद्र सिंह,सुरेंद्र शर्मा, कृष्णअवतार शुक्ला , डा.राजकुमार माहेश्वरी, टेकचंद गंगवार, रामानंदन शर्मा, मुकेश पटेल,यशपाल सिंह आदि रहे।