फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने कल्कि पीठाधीश्वर को बनाया स्टार प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मध्यप्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम भी शामिल किया गया है। कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम के सहारे नरम हिंदुत्व के मुद्दे को धार देना चाहती है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रुख इस बार बदला बदला सा है। वह पिछले कुछ समय से सनातन धर्म के कई प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना करते देखे गए हैं लेकिन भाजपा उन्हें कट्टर हिंदुत्व के सहारे टिकने नहीं देना चाहती है। इस बार कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार के जिन 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम भी शामिल किया गया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के टिकट पर पिछला लोक सभा लड़ चुके हैं। क्योंकि आचार्य प्रमोद कृष्णम की छवि ऐसे धर्म गुरुओं में हैं, जो हिंदुओं के मंदिरों व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ मुसलमानों के भी कार्यक्रमों में भी दिखाई देते हैं। इसलिए कांग्रेस शायद कल्कि पीठाधीश्वर को चुनाव प्रचार में उतार कर नरम हिंदुत्व के मुद्दे को धार देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें