फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने दिया धरना
विज्ञापन

बहजोई। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रोजगार सेवकों ने मानदेय के लिए विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने में अध्यक्ष नवनीत यादव ने कहा कि जिले भर के रोजगार सेवकों को पिछले 18 माह से मानदेय नसीब नहीं हो सका है, जबकि राज्य सरकार की ओर से अनुपूरक बजट से 100 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। अब दीपावली का त्योहार सिर पर है। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवक परेशान है। संचालन यदुवीर यादव ने किया। धीरेंद्र यादव, मुनेश कुमार, संतोष कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रामकैलाश, भूदेव सिंह, कामनी देवी व सुधा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें