फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आन,मान और शान हैं भारत स्काउड गाइड:औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि स्काउट्स और गाइड्स देश की आन,मान,शान और देश के भावी कर्णधार हैं। जिनके जोश और जज्बे में आसमान छूने की ललक है। वह नगर के एसआरएम इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय रैली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

नगर के एसआरएम इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय रैली का समापन समारोह जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें सबसे पहले सरस्वती वंदना और स्वागत गीत हुए। बाद में टीमों ने लोक-नृत्य, नागालैंड नृत्य, देश भक्ति गीत, समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। शिविर में नियम, प्रतिज्ञा, गांठें बनाना,बिना बर्तन भोजन बनाना, टैंट बनाना, रंगोली, रस्सी का पुल, प्राथमिक चिकित्सा आदि की जानकारी दी गई। प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, सीओ नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक राम बाबू शास्त्री, रैली संयोजक दयालु शरण शर्मा, मुख्य आयुक्त बलराम सिंह, जिला गाइड आयुक्त संतोष आर्या, जिला संगठन आयुक्त पीयूष राठौर,रजनी भारदृाज, संजय सिंघल, अक्षत सिंघल, नरवंत कौर, डा.रूपा अग्रवाल, जयती ,जमाल फातमा, आभा शर्मा, साधना विश्नोई, नीलम अग्रवाल, ओम प्रकाश आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें