फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुरुवार से यातायात माह का आगाज किया गया। दूसरी डग्गामार वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। पुलिस ने चौराहों पर हेलमेट न लगाने पर बाइक सवारों का चालान किया।
विज्ञापन

चंदौसी से मुरादाबाद रोड पर बनियाठेर थाने के सामने से रोजाना दर्जनों डग्गामार वाहन चलते हैं। लोग पीछे पायदान पर खड़े होकर यात्रा करते हैं। इसके अलावा बदायूं मार्ग पर दिनभर चंदौसी से बिसौली व बदायूं तक डग्गामार वाहन सवारियां ढोते हैं। इनमें नियम विरुद्ध सवारियां भरते हैं, पायदान पर खड़े होकर लोग यात्रा करते हैं लेकिन इन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है, क्योंकि रास्ते में पड़ने वाली पुलिस चौकियों और थानों से इनकी साठगांठ होती है। दोपहिया वाहनों पर भी तीन तीन-तीन लोग बैठकर चल रहे हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी के कई बार के आदेशों के बावजूद शहर में अपंजीकृत ई-रिक्शे यातायात नियमों की मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें