फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक में खाद की किल्लत और चीनी मिलों का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भारतीय किसान यूनियन की बैठक विक्रमपुर गांव में आयोजित की गई। बैठक में खाद की किल्लत और मिलों का मुद्दा गूंजा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान की अनदेखी कर रही है। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। बैठक में पूरन लाल गंगवार, यशपाल, पवन शर्मा, नंदन गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर नगर के निरीक्षण भवन में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मुजीब कमाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें गन्ना मिलों को चालू कराने का मुद्दा गूंजा। वक्ताओं ने कहा कि मिलें लेट होने से किसान की गेहूं की बुवाई प्रभावित होगी लेकिन किसानों की समस्या को लेकर किसी को सुध नहीं है। बैठक में इंतजार हुसैन, मुनीश गंगवार, कमोद शर्मा, गोपी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें