फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीए का बुलडोजर सौ बीघा जमीन खाली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/ पाकबड़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने पाकबड़ा- डींगरपुर रोड पर बगैर मानचित्र के अवैध रूप से 100 बीघा भूमि पर की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है। बुलडोजर चलाकर एमडीए ने 10 से ज्यादा मकान- दुकान ध्वस्त कर दिए। भूखंडों की बाउंड्री भी ध्वस्त करा दी है।
एमडीए वीसी कनक त्रिपाठी के आदेश पर प्राधिकरण के सचल दस्ते ने पुलिस की मदद से शुक्रवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एमडीए के अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने पाकबड़ा - डींगरपुर रोड पर करीब 100 बीघा भूमि पर खेमचंद्र व रागिब द्वारा की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया है। भूमि पर बने करीब 10 दुकान व मकान भी ध्वस्त कर दिए गए हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मौजूदगी में प्राधिकरण अपना अभियान पूरा करने में कामयाब रहा। एक्सईएन का कहना है कि प्लाटिंग करने वालों ने कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया था। वीसी कनक त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति मकान - दुकान या भूखंड खरीदते समय यह जरूर देख ले कि उसका मानचित्र प्राधिकरण से स्वीकृत है अथवा नहीं। यदि मानचित्र स्वीकृत नहीं है तो प्राधिकरण ऐसे निर्माणों को ध्वस्त कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभल - रामपुर रोड पर बंपर अवैध निर्माण
मुरादाबाद।
संभल और रामपुर रोड पर अवैध निर्माणों की बाढ़ है। मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी से लेकर आरटीओ तमाम फैक्ट्री ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से बगैर मानचित्र के बन गई हैं। फैक्ट्रियों का निर्माण अभी भी जारी है। कटघर थाना क्षेत्र में संभल रोड और रामपुर रोड पर इसी तर्ज पर बड़ी - बड़ी फैक्ट्री बगैर मानचित्र के बनती जा रही है। मझोला थाना क्षेत्र में ही जयंतीपुर, ढक्का, मैनाठेर की पुलिया में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। मझोला क्षेत्र में वर्षों पहले सील हुई कुछ इमारतों में फिर से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें