फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों की दशा सुधारने को ईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के ज्यादातर पार्कों की दशा दयनीय होती जा रही है। काफी पेड़ भी सूख चुके हैं। पार्कों में लाइट तक की भी व्यवस्था नहीं है। पालिका इन पार्कों की सुधि लेने को तैयार नहीं है। मानव सुरक्षा एसोसिएशन ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संकटमोचन पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में कई पार्क हैं। सर्वाधिक पार्क आवास विकास कालोनी में ही हैं, लेकिन इन पार्कों का कोई पुर्साहाल नहीं है। पेड़ पौधों, लाइटिंग आदि का कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा है। कई पार्क तो वीरान हो चुके हैं। नगर पालिका परिषद कई बार पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव पारित कर चुकी है लेकिन किसी भी पार्क का अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया है।
मानव सुरक्षा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण को ज्ञापन सौंपा जिसमें आवास विकास मुंसिफ रोड स्थित संकटमोचन पार्क का सौंदर्यीकरण कराने, बिजली व्यवस्था, ट्रीगार्ड लगवाने, रंगाई पुताई, दो सोलर लाइट आदि लगवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला महिला प्रमु ख मीनाक्षी सागर, कंचन रस्तोगी, संगीता शर्मा, रुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें