फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल में सुधार के लिए नगर में बनेगा एक ओवर हेड टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए पालिका एक ओवर हेडटैंक बनाएगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अपराह्न तीन बजे करीब आयोजित की गई नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए, जबकि तीन प्रस्तावों को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह व उप जिलाधिकारी चंदौसी/ अधिशासी अधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित की मौजूदगी में आयोजित की गई बोर्ड बैठक में नगर में एक ओवर हेड टैंक बनवाए जाने के प्रस्ताव समेत 400 एलईडी बल्ब लगवाए जाने व नगर की गंदे पानी की निकासी के लिए तालाब की भूमि खरीदे जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, गृहकर में बढ़ोतरी व जल मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने समेत जलकर लगाए जाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया गया। शाम साढ़े चार बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक बैठक में अभिमन्यु वार्ष्णेय समेत सभासदों में योगेश टिल्ला, सौरभ शंखधार, जमील अहमद, मोहम्मद आलम, शीतल वार्ष्णेय, लक्ष्मी वाल्मीकि व शबाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें