फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त भारत के लिए अहम कड़ी है स्वच्छता अभियान:औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि देश को सशक्त और स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छतता अभियान व जागरूकता अहम कड़ी है। वह स्वच्छता ही सेवा गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

नगर के शहनाई मंडप में पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत और सशक्त भारत का नारा दिया है जिस पर प्रदेश सरकार ने जन जागरण अभियान चलाया है। प्रदेश सरकार और जनता की सहभागिता के कारण गांव खुले में शौच मुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश में तमाम सरकारें आईं और चली गईं , लेकिन किसी ने खुले में शौच करने वाली मां और बहन-बेटियों की सुध नहीं ली। चूल्हे पर रोटी बनाकर हाथ जलाने वालों सुध नहीं ली , लेकिन भाजपा सरकार ने इन दोनों से परिवार की महिलाओं को आजाद कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत बन सकता है। स्वच्छता अभियान को लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रधानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, डीपीआरओ गुरुशरण कौर सीडीपीओ राजेश कुमार, ख्याली राम लोधी आदि शामिल रहे।


राज्यमंत्री और डीएम के हाथों हुए 12 प्रधान सम्मानित
मिलक। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख और डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के हाथों ओडीएफ गांवों के प्रधान महेश तिवारी, भागीरथ सिंह गंगवार, नरेंद्र गंगवार, अनोखेलाल गंगवार, श्रवण गंगवार, जीवेंद्र गंगवार, कमलेश रानी, कुंदन वती, मीनादेवी, रामरतन, पारवती, वेदराम गंगवार सम्मानित हुए। जिनका शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महिला प्रधानों को ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शिक्षक होमेंद्र देव और रविंद्र गंगवार भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें