फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरी कलां में कांग्रेसियों ने निकाली संकल्प रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पार्टी पदाधिकारियों के आह्वान पर कांग्रेसियों ने नगर पंचायत उमरी कलां क्षेत्र में संकल्प रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। इस मौके पर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पंचायत उमरी कलां के कांग्रेस नगराध्यक्ष आसिफ कमाल के आवास से संकल्प रैली को कांग्रेस जिला महासचिव डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव खतापुर पहुंची यहां कांग्रेसियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया और पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। रैली में उमरी कलां के पूर्व नगराध्यक्ष हाफिज साबिर, नगराध्यक्ष कांठ नसीम सलमानी, ब्लाकाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला सचिव शरीफ अहमद आजाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें