फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ में वायरल फीवर ने पांव पसारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर व क्षेत्र में वायरल फीवर ने पांव पसारे हैं। तमाम लोग इसकी चपेट में हैं। सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भी भीड़ है। पिछले दिनों हुई बारिश से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। देहात में मच्छर तेजी से बढ़े हैं। खादर क्षेत्र में पिछले दिनों आई बाढ़ का पानी जगह जगह भरा हुआ है।
विज्ञापन

बुखार, जुकाम के रोगी बढ़े हैं। गांव देहात के चिकित्सकों के यहां भीड़ है। चिकित्सकों के द्वारा बचाव के उपाए बताए जा रहे हैं। पूरे तन ढकने वाले कपड़े, रात्रि को मच्छरदारी का प्रयोग करने, घर व आसपास पानी जमा न होने देने, बुखार आने पर तत्काल उपचार कराए जाने, बुखार के रोगी के शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें