कांठ। नगर व क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इनके संचालकों पर शिक्षा का व्यापारीकरण का आरोप लगाया है। इस संबंध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
बुधवार को हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में संगठन मंत्री विनीत ऋषि ने कहा कि कांठ तहसील क्षेत्र में उच्च स्तर पर शिक्षा का व्यापारीकरण कर छात्र-छात्राओं के जीवन से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे एबीवीपी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे और अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांठ नगर, छजलैट उच्च स्तर पर चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच कराने सहित कई मांगों के संबंध में एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक गौरव चौहान, तहसील संयोजक अभिषेक कुमार, सत्यम वर्मा, तैय्यब, वासू विश्नोइ आदि रहे।