फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भवालपुर, बालक वर्ग में चंदौसी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी इंटर कालेज में आयोजित सप्तम जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में भवालपुर चैंपियन रहा। सभी विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह के अंतिम दिन बच्चों ने स्वागत गीत, कत्थक नृत्य, कारगिल युद्घ व देशभक्ति संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद 400 मीटर दौड़ कराई गई जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। साथ ही खेलों के सफल संचालन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद स्तरीय बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन में सीनियर वर्ग में भवालपुर संकुल की पारुल चौधरी तथा जूनियर वर्ग में चंदौसी संकुल की गंगा चैंपियन रही है। सीनियर वर्ग में जुनावई, जूनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग में भवालपुर संकुल चैंपियन रहा है। जबकि ओवरऑल चैंपियनशिप भवालपुर संकुल के नाम रही। इसी तरह बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप सीनियर वर्ग में एसएम कालेज के कादिर खान, जूनियर वर्ग में चंदौसी संकुल के महेंद्र पाल मौर्य तथा सब जूनियर वर्ग में भवालपुर के नवनीत चाहल चैंपियन रहे। सीनियर वर्ग में चैंपियनशिप चंदौसी संकुल, जूनियर वर्ग में भवालपुर तथा सब जूनियर वर्ग में चंदौसी संकुल चैंपियन रहा। जबकि ओवरऑल चैंपियन चंदौसी संकुल रहा। विजेताओं को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। प्रबंधक प्रेमकिशोर गुप्ता, वीके शर्मा, सीपी सिंह, एके सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार, मनोज वार्ष्णेय, गणेश सिंह, रमा रस्तोगी आदि ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य शशिकांत गुप्ता ने आभार जताया। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें