फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर उत्तराखंड डिपो की रोड़वेज बस ने सोमवार देर शाम गणपति की मूर्ति विसर्जन करने गंगा घाट जा रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी है है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया है। बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

महानगर के मझोला थाना क्षेत्र के फकीरपुरा कालोनी निवासी कमल (22) सोमवार को अपने दोस्त मझोला थाना क्षेत्र के ही चिड़ियाडोला निवासी सुरेश के साथ गणपति की मूर्ति विसर्जन करने को बाइक से गंगा घाट पर जा रहे था। पाकबडा में दिल्ली हाईवे पर बाइक में पीछे से आती रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों को गम्भीर चोटें आई। पुलिस ने दोनों को टीएमयू में भर्ती कराया था। देर रात इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई। सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमल के भाई आकाश ने बताया की कमल चिड़ियाटोले के देवी मंदिर से मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया हो गया। उनके पिता पीतल फैक्ट्री में मजदूरी करते है और कमल परचून की दुकान पर काम करता था। एसएचओ गजेन्द्र त्यागी ने बताया की रोड़वेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक राजोग सिंह निवासी टनकपुर जिला उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें