फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष से नहीं मिला है रोजगार सेवकों को मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लाक बनियाखेड़ा के रोजगार सेवकों को पिछले डेढ़ वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा वह विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से मानदेय दिलाने व समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाक बनियाखेड़ा के रोजगार सेवकों को 18 माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे वह व उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके अलावा शासन द्वारा स्मार्ट फोन उपलब्ध न कराने से विभिन्न योजनाओं के क्रियावंयन में बाधा आ रही है। जबकि शासन मोबाइल दिलाने के आदेश जारी कर चुका है। ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग व चौदहवें वित्त आयोग से कराए जा रहे कार्यो पर डबटेल लागू कराने के निर्देश पारित किए जाएं। जिससे मनरेगा की कंटीजेंसी का अधिक सृजन किया जा सके। इससे रोजगार सेवको को समय मानदेय मिल सके। ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक को ईपीएफ लागू किया जाए, जिससे ग्राम रोजगार सेवक के परिवारों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। ब्लाक के समस्त रोजगार सेवको ने खंड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय कुमार सिंह, सुमित कुमार राघव, भुवनेश्वरी, बृजपाल सिंह, गीता, रघुवीर सिंह आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें