फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए जाएं नलकूप के नि:शुल्क बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गन्ना खरीद व विनिमय एक्ट के तहत 14 दिन में किसानों के गन्ने के भुगतान का प्रावधान है, चीनी मिल के ऐसा न करने पर ब्याज सहित भुगतान करना होता है। बावजूद इसके चीनी मिलें किसानों को भुगतान के लिए परेशान कर रही हैं। ये बातें विकासखंड के गांव पगौना में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के दौरान प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित महापंचायत में प्रदेश सचिव का कहना था कि तमाम धरना - प्रदर्शन के बावजूद मिल किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। इससे किसानों को मुश्किल है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य डा. स्वामीनाथन की ओर से सुझाए गए दो फार्मूले के मुताबिक कृषि विश्वविद्यालय के वास्तविक लागत के आधार पर तय किया जाए व उस पर कम से कम 50 प्रतिशत समर्थन मूल्य जोड़कर घोषित किया जाए। फसल बीमा योजना का सीधा लाभ किसानों को दिया जाए। आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाया जाए। किसानों को सिंचाई के लिए निजी नलकूप की बिजली व गरीब किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाए। एनजीटी की ओर से 10 वर्ष पुराने वाहनों पर लगी रोक हटाई जाए। कैप्टन सर्वेश यादव ने कहा कि राशनकार्ड के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। फर्टीलाइजर की ओर से करीब दो सौ फीट गहरे जहरीले पानी से क्षेत्रीय लोगों में बीमारी फैल रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भी लोगों को बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने हरिद्वार से दिल्ली तक निकाली जाने वाली दस दिवसीय किसान क्रांति यात्रा में चलने का आह्वान किया। इस बीच पगौना समेत दस गांवों में किसान क्रांति यात्रा का गठन किया गया। जिला प्रमुख महासचिव संजीव चौधरी, जिला प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, ब्रजनंदन सिंह, मुकेश यादव, दुर्गपाल कुशवाहा, रामाशंकर शर्मा हनुमान, पंकज यादव, नरेश शर्मा, अमरीश, नेमसिंह, राहुल व मोहर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें