मिलक। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की झुनइया गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रोशन सिंह यादव ने प्रदेशाध्यक्ष की धमोरा में 18 सितंबर को आयोजित पंचायत को सफल बनाने पर चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि किसान समस्याओं से जूझ रहा है। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य मिलें दबाए बैठी है। जिसके भुगतान को लेकर सरकार का वादा झूठा निकला है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष की पंचायत की सफलता पर जोर दिया। बैठक में अरविंद शुक्ला, अनिल मिश्रा, राजेश अवस्थी, राकेश शमार,़ समीर खां, अमर सिंह, छोटे लाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।