फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लागू हो वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, जाम से मिले निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की अक्रूर जी प्लाजा में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने नगर में लगातार लगने वाले जाम पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि पालिका परिषद कई सालों से जाम से निजात दिलाने की बात कहती हैं, लेकिन समस्या जस की तस ही रहती है। पुलिस प्रशासन भी इसे लेकर कभी भी गंभीर नहीं होता है।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि कोतवाली में एसडीएम व सीओ ने कई बार बैठकें बुलाईं, जिसमें व्यापारियों ने भी सहयोग करने का भरोसा दिया, लेकिन पुलिस प्रशासन कभी भी अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लगातार जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को बाजारों में जाने व आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोग जाम में फंसने के कारण बाजार जाने से भी कतराने लगे हैं। घंटाघर, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट, संभल गेट, जारई गेट चौराहा, घास मंडी पर दिनभर जाम लगा रहता है। यदि कोई मरीज को शहर के अंदर किसी अस्पताल में जाना हो तो वह जा ही नहीं पाता है। पुलिस प्रशासन को शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को अविलंब लागू करना चाहिए। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इसमें इरफान खान, शिखर शर्मा, मनोज गुप्ता, गौरव सक्सेना, वसीम कुरैशी, दिलीप गौड़, शरद शर्मा, अमर अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, अंकुर गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें