फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक घोड़ा-बुग्गी में रखकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बाइक को घोड़ा-बुग्गी में रखकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगर के इसलामनगर चौराहा पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस आदि की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र की सरकार सो रही है। आम आदमी परेशान है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। इसके बाद पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। इसलामनगर चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान नगर अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रदीप आर्य, खुशी मोहम्मद, अश्विनी श्रोत्रिय, एजाद कुरैशी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें