फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के बाद खादर के रास्तों की हालत हुई खस्ता हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बाढ़ के कारण कटे खादर क्षेत्र के संपर्क मार्गों से अब ग्रामीणों को गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभी मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा होने से खादरवासियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों खादर क्षेत्र में आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई थी। जिससे खादरवासियों का काफी नुकसान हुआ था तो वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई थीं। इसी के साथ गांव मिश्रीपुर, बेगमपुर, गोपालपुर, बहादरपुर, खूंटखेड़ा, हीरापुर, फसलाबाद, जहांगीरपुर चकफेरी, राजीपुर खद्दर, दरियापुर, रफायतपुर आदि तमाम गांवों के रास्ते जर्जर हो गए थे। कई दिनों के बाद बाढ़ की स्थिति सामान्य होने से ग्रामीणों को राहत तो मिल गई लेकिन अब जर्जर और कटे मार्ग खादरवासियों को रुला रहे हैं। ग्रामीणों को संपर्क मार्गों में हुए बड़े-बड़े गड्ढ़ों के कारण आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई मार्गों में अभी भी भरे पानी से होकर ग्रामीण निकलने को विवश हैं। शुक्रवार को खादर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यवान सिंह राजपूत, विलेश कुमार गुर्जर, बहादरपुर खद्दर के प्रधानपति मनोहर सिंह, हिरापुर के विजेंद्र यादव आदि ने बाढ़ में कटे मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराए जाने की जिलाधिकारी मुरादाबाद आरके सिंह से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें