फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास और शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। जुनावई ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर बीडीओ ने ग्राम समाज में आवास तथा शौचालयों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जुनावई ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को खंड विकास अधिकारी जेपी गुप्ता ने ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। बताया वर्ष 2018-19 में आवास के लिए चयनित लाभार्थियों के आवास को बनाने लिए उनके ले आउट कर उन आवासों का जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाए। तीन दिन के अंदर इन लोगों का 28-28 दिन का मस्ट्रोल जारी करें। अन्यथा ऐसे सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे प्रत्येक लाभार्थी का नाम अतिरिक्त पात्रता सूची में जोड़ कर 30 सितंबर तक फोटो अपलोड कराएं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन में अपने क्षेत्र में बेस लाइन सर्वे के तहत 25 सितंबर तक शौचालयों को पूर्ण कराया जाए। जिससे 30 सितंबर तक हर कीमत में सभी राजस्व गांव को आडीएफ घोषित किया जा सके। इस काम में ढिलाई बरतने वाले सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि गांवों में 116 शौचालय स्वीकृत किए गए थे जिसमें 41 शौचालयों की डिमांड भेजने पर सभी लाभार्थियों के खातों में पहली किश्त का धन पहुंच गया। द्वितीय किश्त मंगाने के लिए डिमांड भेजी गई है। 32 शौचालयों पर काम हो चुका है, जबकि नौ अभी भी अपूर्ण हैं। इन्हें आठ दिनों में पूर्ण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें