फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में सावन मास की पूर्णिमा पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित, पहुंचे राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भगवान शंकर के जयघोष के बीच सावन मास की पूर्णिमा पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान राज्यमंत्री बल्देव औलख ने यहां पर हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई गांव में रविवार को सावन मास की पूर्णिमा पर शिव मंदिर में भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान मंत्र और भगवान शिव का जयघोष गूंजा। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख पहुंचे और यहां पर दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां पर भोले का गुणगान किया। कार्यक्रम में राबेश यादव, सुभाष गुप्ता, प्रेमशंकर पांडेय, देवेंद्र सिंह राजपाल, शाकिर अली आदि रहे। बाद में राज्य मंत्री मिलक पहुंचे और हरिद्वार जाते हुए हादसे का शिकार हुए दो सगे भाईयों के परिजनों से मिले और संबधित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सभासद गोपेश्वर के यहां पर पहुंचकर उनके पिता के स्वास्थ्य का हाल जाना। राज्य मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष के यहां पर पहुंचे और रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें