कांठ। छजलैट और अगवानपुर में पिछले तीन दिन से बिजली ठप है। जिससे क्षेत्र के उद्योग धंधे भी चौपट हैं। अघोषित कटौती को ले उपभोक्ताओं में कड़ी नाराजगी है।
पिछले तीन दिनों से छजलैट अगवानपुर की बिजली ठप है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह मोबाइल चार्ज करने तक को परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्थानीय कर्मचारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली कटौती से छजलैट के तमाम बुनकर बेरोजगार हो गए हैं। कुटीर उद्योग धंधे चौपट हैं। मोबाइल तक चार्ज करने को उपभोक्ता परेशान हैं। अगवानपुर के उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनसे रेंट महानगर का लिया जाता है। लेकिन बिजली गांव के बराबर भी नही दी जाती। इधर बिजली फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप होने की बात कह रहे हैं। छजलैट के उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। वहीं भाकियू ने भी बिजली को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।