फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपोषण शिविर में बच्चों, महिलाओं का परीक्षण कर दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। सुपोषण योजना के तहत जुनावई सीएचसी क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाए गए। जहां कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों तथा गर्भवती, धात्री महिलाएं एवं किशोरियों का परीक्षण किया गया। खून की कमी मिलने पर विटामिन की दवाएं दी गईं। पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। बीडीओ जेपी गुप्ता तथा सीएचसी प्रभारी डा.मनोज कुमार ने शिविरों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कुपोषण व एनीमिया से लड़ने के लिए जंग छेड़ी है। शनिवार को जुनावई ब्लाक के बीडीओ जेपी गुप्ता एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने इन योजनाओं को चलाने के लिए मणिकावली एवं जुनावई सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर को लगवाया। इस मौके पर मणिकावली में एएनएम ऊषा देवी ने अपने साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला, मिथलेश कुमारी, रंजनी को साथ लेकर कार्यक्रम से छूटे शून्य से पांच वर्ष तक के चार बच्चों एवं तीन गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण कर किशोरी बालिकाओं एवं धात्री, गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का वजन कर हीमोग्लोबिन की मात्रा को चेक किया। एनीमिया से ग्रस्त मिले मरीजों में बच्चों को आयरन सीरप तो महिलाओं एवं किशोरियों को आयरन की गोलियां दी गईं। इस साल मिले छह अतिकुपोषित बच्चों का भी परीक्षण कर उनका वजन तोला गया।
विज्ञापन

बबराला/रजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार मेले का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फीता काटकर किया। विकास खंड रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सुपोषण मेले का शुभारम्भ हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि सुपोषण मेला हर माह के प्रथम बुधवार को लगेगा । इस दिन जिले की पीएचसी, सीएचसी और एएनएम सेंटर में मेला लगाकर इसका लाभ दिया जाएगा। इस दौरान सीडीपीओ आशीष कुमार, छवि श्रीवास्तव, एलवीना, पूजा शर्मा, उर्मिला सागर, रेखा गुप्ता, लता रानी, बंटी गुप्ता, बबली शर्मा, नीलम शर्मा, मुन्नी गुप्ता, मंजू शर्मा आदि मैजूद थे ।

बीमारी से पूर्व प्रधान की मौत
जुनावई/चंदौसी। क्षेत्र के गांव धनीपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान प्रेमपाल सिंह यादव (65) को कुछ दिन पहले पीलिया रोग में पीड़ित होने पर अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। गांव की वर्तमान प्रधान आकाशो देवी के पति नवाब सिंह ने बताया कि गांव में दो बार प्रधान तथा एक बार क्षेत्र पंचायत पद से जीत हासिल करने वाले पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह यादव को कुछ दिन पहले पीलिया रोग में ग्रसित होने पर उनका इलाज कराया गया लेकिन उनकी बीमारी ठीक नहीं हो सके। रविवार की सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें